बच्चा घर के सामने खेल रहा था, तभी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली वहां से गुजरी। ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मासूम को टक्कर मार दी। हादसे में बच्चे की मौत हो गई। जिससे परिवार में मातम छा गया।
अलीगढ़ के कौड़ियागंज में 8 मार्च देर शाम घर के सामने खेल रहे दो साल के मासूम को ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी। जिससे बच्चे की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना की परिजनों से जानकारी ली।
विज्ञापन
कौडियागंज निवासी विपिन कुमार ने बताया है कि दो वर्षीय छोटा बेटा यश घर के बाहर दरवाजे पर खेल रहा था। ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बच्चे में टक्कर मार दी। टक्कर से मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। बच्चे को उपचार के लिए अलीगढ़ के निजी अस्पताल लेकर गए। वहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पीड़ित पिता का आरोप है कि हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने कहा कि बच्चे की मौत की सूचना मिली है। तहरीर प्राप्त होने पर कार्रवाई की जाएगी।