9वीं और 10वीं में पढ़ने वाले प्रादेशिक बोर्ड के 23 विद्यार्थियों को 50-50 हजार रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी। 11वीं और 12वीं के 23 विद्यार्थियों को 75-75 हजार रुपये दिए जाएंगे। वही विद्यार्थी आवेदन के पात्र होंगे, जिन्होंने पिछली परीक्षा में न्यूनतम 60 फीसदी अंक प्राप्त किए हों।
अलीगढ़ के रामघाट रोड स्थित एसएमबी इंटर कॉलेज में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति की जानकारी दी गई। यह छात्रवृत्ति उनकी उच्च शिक्षा में मदद करेगी। 21 सितंबर को कॉलेज परिसर में अमर उजाला की टीम ने विद्यार्थियों को अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने के बारे में बताया।
विज्ञापन
आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर है। 9वीं और 10वीं में पढ़ने वाले प्रादेशिक बोर्ड के 23 विद्यार्थियों को 50-50 हजार रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी। 11वीं और 12वीं के 23 विद्यार्थियों को 75-75 हजार रुपये दिए जाएंगे। वही विद्यार्थी आवेदन के पात्र होंगे, जिन्होंने पिछली परीक्षा में न्यूनतम 60 फीसदी अंक प्राप्त किए हों। इसके अलावा वार्षिक पारिवारिक आय दो लाख रुपये से कम होनी चाहिए। आवेदन ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे।
टीम ने छात्रों को रोजाना अखबार पढ़ने के लिए भी प्रेरित किया। कॉलेज के प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार शर्मा ने बताया कि अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति योजना अमर उजाला की शानदार पहल है। कई वर्षों से होनहार विद्यार्थी छात्रवृत्ति पाकर उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।