फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

77th Independence Day: उत्साह और धूमधाम से एएमयू में मना स्वतंत्रता दिवस, शहीदों को किया नमन

Tue, 15 Aug 2023 05:07 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

एएमयू में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया गया। कुलपति ने सर सैयद हॉल (दक्षिण) के लॉन में पौधे लगाए और बीमार छात्रों को फल वितरित किए। उन्होंने डक प्वाइंट पर बिल्डिंग डिपार्टमेंट द्वारा बनाए गए जी 20 सेल्फी प्वाइंट का भी उद्घाटन किया, जहां सभी 20 सदस्य देशों के झंडे प्रदर्शित किए गए हैं।
विज्ञापन
एएमयू - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो मोहम्मद गुलरेज ने 77वें स्वतंत्रता दिवस पर स्ट्रेची हॉल के सामने ध्वजारोहण किया। शिक्षकों, छात्रों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता कोई उपहार नहीं है, न ही यह किसी विदेशी शासन की अनुपस्थिति मात्र है। स्वतंत्रता मन की एक अवस्था और एक जीवन शैली है। यह हमारे अस्तित्व और भूमिका के प्रति सचेत रूप से जागरूक होने का बोध है। स्वतंत्रता चेतन मन कि स्थिति और जागरूक जीवन का आभास है।

विज्ञापन


एएमयू वीसी ने कहा कि जैसे किसी देश की ताकत उसके नागरिकों की क्षमता में निहित होती है, वैसे ही किसी विश्वविद्यालय की शक्ति उसके छात्रों के प्रदर्शन और संकल्प पर निर्भर करती है। समय चुनौतीपूर्ण हो सकता है, लेकिन आपकी भूमिका प्रतिभा के लिए प्रयास करना, सर्वश्रेष्ठ बनना और अपराजेय बनना है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केवल स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं, बल्कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान भारत की आत्मा को आकार देने वाला बौद्धिक ढांचा प्रदान करने में भी अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के विचार भारतीय राष्ट्र को बांधते हैं। हमें यह स्वीकार करना चाहिए कि यह मजबूत आधार ही हमारे तेजी से आगे बढ़ने का कारण है।

एएमयू रजिस्ट्रार, श्री मोहम्मद इमरान (आईपीएस) ने कार्यक्रम का संचालन किया और धन्यवाद ज्ञापित किया। कुलपति ने विश्वविद्यालय के अन्य अधिकारियों के साथ, सर सैयद हॉल (दक्षिण) के लॉन में पौधे लगाए और विश्वविद्यालय स्वास्थ्य सेवा में बीमार छात्रों को फल वितरित किए। उन्होंने डक प्वाइंट पर बिल्डिंग डिपार्टमेंट द्वारा बनाए गए जी 20 सेल्फी प्वाइंट का भी उद्घाटन किया, जहां सभी 20 सदस्य देशों के झंडे प्रदर्शित किए गए हैं।
विज्ञापन




स्वतंत्रता दिवस समारोह के एक भाग के रूप में, उर्दू विभाग द्वारा स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर यूनिवर्सिटी पॉलिटेक्निक के असेंबली हॉल में एक मुशायरा (काव्य सभा) का आयोजन किया गया। मुशायरे की अध्यक्षता कुलपति प्रो मोहम्मद गुलरेज ने की। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें