फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP TET: परीक्षा ड्यूटी के दौरान पुलिस से अभद्रता करने वाला ट्रांसपोर्ट मालिक अरेस्ट, वीडियो हुआ था वायरल

Sat, 04 Jul 2026 11:53 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

यूपी टेट परीक्षा के मद्देनजर शहर में रूट डायवर्जन किया गया था। एक ट्रक को ड्यूटी पर तैनात यातायात पुलिसकर्मी ने रोक लिया। तभी स्कूटी से आए एक व्यक्ति ने खुद को ट्रांसपोर्ट का मालिक बताते हुए नियमों का पालन करने के बजाय ऑन-ड्यूटी पुलिसकर्मी से अभद्रता शुरू कर दी। 
विज्ञापन
ट्रांसपोर्ट मालिक गिरफ्तार - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ महानगर के थाना गांधीपार्क क्षेत्र अंतर्गत कंपनी बाग चौराहे पर 3 जुलाई को यूपी-टीईटी परीक्षा के दौरान यातायात व्यवस्था संभाल रहे पुलिसकर्मियों से अभद्रता करना और सरकारी कार्य में बाधा डालना एक ट्रांसपोर्ट मालिक को भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर बहस का वीडियो वायरल होने और मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद, थाना गांधीपार्क पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले ट्रक का 2,500 का चालान भी काटा गया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, 3 जुलाई को यूपी टेट परीक्षा के मद्देनजर शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था के लिए कंपनी बाग चौराहे पर रूट डायवर्जन  लागू किया गया था। इसी दौरान शाहकमाल रोड की तरफ से आ रहे एक ट्रक नंबर- आरजे11जीडी2565 को ड्यूटी पर तैनात यातायात पुलिसकर्मी ने रोक लिया और डायवर्जन के नियमों की जानकारी दी। तभी स्कूटी से आए एक व्यक्ति ने खुद को ट्रांसपोर्ट का मालिक बताते हुए नियमों का पालन करने के बजाय ऑन-ड्यूटी पुलिसकर्मी से अभद्रता शुरू कर दी। आरोपी रसूख दिखाते हुए पुलिस पर दबाव बनाने लगा और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की।
विज्ञापन

इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जब पुलिसकर्मी ने नो-एंट्री का हवाला देकर ट्रक को रोका, तो चालक और कथित मालिक ने धौंस जमाते हुए कहा कि यह अध्यक्ष की गाड़ी है। मामला आला अफसरों के संज्ञान में आते ही ट्रक का तत्काल 2500 रुपये का चालान काटा गया। 
विज्ञापन


इसके बाद थाना गांधीपार्क में सरकारी कार्य में बाधा डालने और अभद्रता करने के संबंध में केस पंजीकृत किया गया। थाना गांधीपार्क प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि  घटना के मुख्य आरोपी दीपक गोस्वामी निवासी विकास लोक कॉलोनी, एटा चुंगी, थाना गांधीपार्क,  को शनिवार को कंपनी बाग चौराहे से गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें