टप्पल ब्लॉक के हामिदपुर, गौराला, नगला खुर्द, जलालपुर, गोंडा में नगला जुझार, मुमरेजा, ढांडौली गांव में पानी पीने योग्य नहीं मिल सका है। यहां पानी में टीडीएस की मात्रा काफी अधिक मिली है। लिहाजा विभाग किसी पास के गांव से पानी की सप्लाई को योजना तैयार कर रहा है। किसी दूसरे गांव में ही बोरिंग करके वहां टंकी बनाकर पानी की सप्लाई होगी।
जल जीवन मिशन योजना के पहले चरण में 150 ग्राम पंचायतों में पीने का मीठा पानी उपलब्ध कराया जा चुका है। यहां ग्रामीणों को नल के कनेक्शन दिए जा रहे हैं। इस साल दिसंबर के अंत तक बाकी बचे गांवों में प्रत्येक व्यक्ति के घर तक पानी पहुंचा दिया जाएगा।- मोहम्मद इमरान, अधिशासी अभियंता, उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण)
लंबे समय से खारे पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। अभी भी लग नहीं रहा है कि दिसंबर तक पानी मिल सकेगा। - ब्रज किशोर, नगला भीम
पिछले डेढ़ साल से गांव में पानी के लिए पाइप लाइन बिछाई जा रही है, लेकिन अब तक पानी नहीं पहुंचा है। - हरिओम वर्मा, इब्राहिमपुर
पानी के लिए बिछाई गई पाइप लाइन से गांव की सड़क व गलियां टूटी पड़ी हैं। पानी भी अब तक नहीं मिला है। - कुलदीप कुमार, इस्मालपुर