फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सफाई के नाम पर तुर्कमान गेट के 30 घरों को 3600 रुपये का नोटिस, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला तुर्कमान गेट में सफाई के नाम पर 30 घरों को 3600 रुपये का नोटिस जारी किया गया है। साल भर के नोटिस के बदले सफाई कर्मचारियों ने करीब आठ से 10 घरों से 1000 रुपये के हिसाब से वसूली भी कर ली है। इससे नाराज लोगों शुक्रवार को मोहल्ले में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन




कहा कि नगर निगम के सफाई कर्मचारी हर माह 300-300 रुपये के हिसाब से साल भर का नोटिस दे रहे हैं। सदर आल इंडिया मोमिन कांफ्रेंस के अध्यक्ष मो. शोएब ने बताया कि पहले सफाई कर्मचारी हर घर से 50 रुपये लेते थे। जिसकी पर्ची भी देते थे। मगर इस बार नगर निगम कर्मचारियों ने जुलाई 2024 से जून 2025 तक 300 रुपये प्रति माह के हिसाब से 3600 रुपये का नोटिस 30 घरों को दिया है।



बताया कि 50 रुपये हर माह बड़ी मुश्किल से लोग कर्मचारियों को देते हैं, 300 रुपये कहां से दे पाएंगे। कहा कि सफाई कर्मचारी अनावश्यक रूप से लोगों को दबाव बना रहे है। उनका कहना है कि बिल जमा नहीं किया तो सफाई नहीं करेंगे। कई घरों से जबरन वसूली भी कर चुके है। मो. शोएब ने नगर आयुक्त को शिकायती पत्र भेज कर इससे अवगत कराया है। इस मौके पर मो. अकबर, गुलजार अहमद, दीदार अहमद, मो. रजा, अदनान, जीशान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें