फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्द मौसम में पहली बार शीतलहर का झटका

Mon, 26 Dec 2016 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
विज्ञापन
सर्द मौसम में पहली बार शीतलहर का झटका - फोटो : Dig Vishal
विज्ञापन
पहाड़ों में हुई बर्फवारी का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। रविवार को सर्द मौसम में पहली बार शीतलहर का झटका महसूस हुआ। रविवार को धूप तो निकली थी लेकिन सर्द हवा के चलते उसका असर बेहद कम रहा। इसके अलावा कोहरे के प्रकोप भी जबरस्त रहा। कोहरे के चलते पिछले दिनों कुछ हद तक पटरी पर आया ट्रेनों का संचालन एक बार फिर से बेपटरी हो गया। इसके अलावा रोडवेज की बसों के पहियों की भी रफ्तार भी धीमी हुई। आने वाले कुछ दिनों में पारा और गिरने और सर्द हवाओं का कहर बढ़ने की बात कही जा रही है। (स्रोत: मौसम का पूर्व अनुमान लगाने वाली वेबसाइटें)
विज्ञापन

रविवार की सुबह करीब 8.30 बजे सूर्य के दीदार हुए। इससे पहले कोहरे की चादर छाई हुई थी। वाहनों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ रहा था। रविवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार को स्कूल के बच्चे और सभी कार्यालयों आदि की छुट्टी रहती है, इसलिए लोग जब  तक धूप नहीं निकली रजाइयों में ही दुबके रहे। बाद में जब धूप निकली तो हवा में सर्द अहसास भी शामिल हो चुका था। फिर भी धूप निकलने से कुछ राहत जरूर हुई। 
नगर निगम ने शहर में 25    प्वाइंटों पर अलाव जलवाए
अलीगढ़। सर्दी के मौसम को देखते हुए नगर निगम ने अपने सभी स्थायी और अस्थायी रैन बसेरों को शुरू कराने के साथ ही शहर में 25 प्वाइंटों पर अलाव की भी व्यवस्था की है। गांधी पार्क और गूलर रोड पर नगर निगम के स्थायी रैन बसेरे हैं। जबकि कठपुला नौरंगीलाल राजकीय इंटर कालेज के पास और केला नगर चौराहे के पास अस्थायी रैन बसेरे हैं। इसके अलाव खुले में सोने वालों को रैन बसेरों तक लाने के लिए नगर निगम ने सामाजिक संस्थाओं और सामाजिक कार्य में लगे लोगों के लिए एक टोल फ्री नंबर भी जारी किया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें