फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: गोंडा में बैंक के गेट पर वृद्धा से नकदी से भरा बैग छीना

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव ढांटोली स्थित एक बैंक शाखा से मंगलवार दोपहर को पैसे निकाल कर घर जाने के लिए निकली बुजुर्ग महिला से बैंक के गेट के बाहर बाइक सवार बदमाश 40 हजार रुपये की नकदी से भरा बैग छीन ले गए।
विज्ञापन




क्षेत्र के गांव शेखुपुर के वीकेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी मां जगवीरी देवी अपने नाती दीपक संग बाइक से ढांटोली स्थित बैंक शाखा आईं थी। दोपहर करीब 3:00 बजे उन्होंने खाते से 40 हजार रुपये निकाल कर बैग में रख लिए। बैंक के गेट के बाहर आकर रास्ते पर खड़ी हो गईं। इस दौरान नाती दीपक बाइक को मोड़ने लगा, तभी सामने से बाइक पर आया युवक वहां खड़ी महिला से बैग छीनकर भाग गया।



बदहवास महिला शोर मचाया, इतनी देर में आरोपी बाइक लेकर वहां से काफी दूर चला गया। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सरिता सिंह पुलिस बल मौके पर पहुंच गई। क्षेत्राधिकारी इगलास महेश कुमार ने भी मौके पर पहुंचे जांच पड़ताल की। मामले में पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में लगी हुई है।
विज्ञापन





पीडि़त के प्रार्थना पत्र के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगालने सहित सर्विलांस का सहारा लिया जा रहा है, टीम गठित कर दी गई है, जल्द घटना का अनावरण किया जाएगा।-महेश कुमार, सीओ इगलास
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें