फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में भी बड़ों को दिखाया जनता ने आइना

Mon, 02 Nov 2015 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव 2015 के नतीजे रविवार देर रात तक आते रहे। देर रात बीडीसी के लगभग 600 परिणाम घोषित हो चुके थे, जबकि जिला पंचायत सदस्यों के 16 वार्डों में रुझान सामने आ चुके थे। इसमें प्रतिष्ठित और चर्चित उम्मीदवार अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से पीछे चल रहे थे।
विज्ञापन


 जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में दिग्गजों में शुमार पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तेजवीर सिंह, उनकी पत्नी शिखा सिंह, बेटा कार्तिक, पुत्र वधु नेहा सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से पीछे चल रहे थे। केवल पुत्र दीपक बढ़त बनाए हुए थे। इसी तरह से पूर्व कबीना मंत्री ठा. जयवीर सिंह के भतीजे उपेंद्र सिंह नीटू, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन राजपाल सिंह यादव, जेल में बंद वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह उनकी पत्नी अंजू सिंह भी पीछे चल रही थीं।

जोरशोर से चुनाव लड़े पिंका ठाकुर, पूर्व विधायक स्व. मलखान सिंह की पत्नी विमलेश और उनके बेटे पुष्पेंद्र सिंह भी पीछे थीं। केवल सपा विधायक ठा. राकेश सिंह की पत्नी डा. नीत सिंह जीतने की ओर आगे चल रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें