अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी ने राजीव गांधी यूनिवर्सिटी (आरजीयू) दुईमुख अरुणाचल प्रदेश के सहयोग से भारत सरकार के कार्यक्रम ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के अंतर्गत युवाओं के लिए आनलाइन संगीत कार्यक्रम ‘युवा संगीत समारोह’ किया।
इस अवसर पर एएमयू कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से अपने संबोधन में कहा कि भारत के विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों में स्थित विश्वविद्यालयों के बीच शैक्षणिक और सांस्कृतिक आदान प्रदान का बहुत महत्व है। ारजीयू के कुलपति प्रो. साकेत कुशवाहा ने एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संगीत संस्कृतियों के मध्य संबंधों को मजबूत बनाने का एक बेहतरीन माध्यम है। कल्चरल एजूकेशन सेंटर के समन्वयक और एएमयू में एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के नोडल अधिकारी प्रो. एस सिराजउद्दीन अजमली ने आभार जताया।
डिप्टी कोआर्डिनेटर डा. अरमान रसूल फरीदी और हॉबीज वर्कशाप की अध्यक्ष हुमैरा महमूद आफरीदी ने कहा कि संगीत विभिन्न संस्कृतियों के लोगों को एक साथ लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस अवसर पर आरजीयू और एएमयू के छात्रों मुक्किरदाई, जेक्सनपुल, पक्कमलोंबी और एएमयू के हैदर यूसुफउल्ला, नजर हुसैन और अनस खान ने संगीत कला प्रदर्शन किया।