फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: अवैध हथियार सप्लाई का व्हाट्सएप पर लेता था ऑर्डर, अलीगढ़ का रहने वाला आरोपी गिरफ्तार

Thu, 11 Apr 2024 10:16 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ के गांव गांगरौल के रहने वाले अवैध हथियार सप्लाई करने वाले आरोपी को सूरजपुर पुलिस ने दबोच लिया। वह पिछले दो वर्षों से हथियारों की तस्करी कर रहा है। सुबह सात-आठ बजे अलीगढ़ से बस में बैठकर आता है। हथियार बेचकर शाम को अलीगढ़ वापस चला जाता है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीमावर्ती जिले अलीगढ़ से अवैध हथियार लाकर गौतमबुद्ध नगर में सप्लाई करने वाले हथियारों के तस्कर को थाना सूरजपुर पुलिस ने 11 अप्रैल को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से दो पिस्टल, चार तमंचे और 34 कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि वह यहां पर किन-किन लोगों को हथियारों की सप्लाई करता था।

विज्ञापन

 
पुलिस ने बताया कि सूरजपुर चौक से पकड़ा गया आरोपी लोकेश जिला अलीगढ़ के गांव गांगरौल का रहने वाला है। वह वहां पर हथियार बनाने वालों के संपर्क में है। वह पिछले दो वर्षों से हथियारों की तस्करी कर रहा है। सुबह सात-आठ बजे अलीगढ़ से बस में बैठकर आता है। हथियार बेचकर शाम को अलीगढ़ वापस चला जाता है। थाना सूरजपुर के प्रभारी ने बताया कि लोकेश जेवर  में भी कई बार अवैध हथियारों की सप्लाई कर चुका है। यह 10 हजार रुपये में तमंचा और 50 से लेकर 70 हजार रुपये तक में पिस्टल देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें