फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोशनी होटल अग्निकांड: आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मिले कुछ जले के निशान, पर युवक के मौत की यह निकली वजह

Thu, 11 Apr 2024 09:03 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ के रोशनी होटल में आग लगने में युवक के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत जलने से नहीं, बल्कि धुएं में दम घुटने से हुई है। धुआं मुंह व नाक के जरिये कार्बन सहित सांस नली में चला गया। जिससे उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
जलकर राख हुआ रोशनी होटल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ महानगर में रेलवे स्टेशन के सामने मधेपुरा स्थित रोशनी होटल अग्निकांड में प्रतापगढ़ के युवक की मौत धुएं में दम घुटने से हुई थी। यह तथ्य पोस्टमार्टम में उजागर हुआ है। 10 अप्रैल रात में ही पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव साथ ले गए। 

विज्ञापन


10 अप्रैल तड़के सिविल लाइंस क्षेत्र में मधेपुरा तिराहा पर स्थित रोशनी होटल में आग लग गई थी। केला नगर निवासी शकील अहमद का यह होटल है। इस दौरान सवा चार बजे होटल में ठहरने के लिए प्रतापगढ़ के लक्ष्मणपुर पतुलकी निवासी संदीप गुप्ता आए थे। उन्होंने दो दिन के लिए कमरा बुक कराया था। इसके कुछ देर बाद ही होटल में आग लग गई। संदीप सहित कुल नौ लोग होटल में ठहरे हुए थे। जिन्हें आग लगने पर सकुशल बाहर निकाल लिया गया। 

मगर, संदीप अपना एक लाख रुपयों से भरा बैग व सामान निकालने वापस होटल में अंदर चले गए और आग में घिर गए। जब दमकल टीम अंदर पहुंची तो वे होटल के कमरे में बेहोश घुटनों के बल बैठे मिले। उन्हें आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां मृत घोषित कर दिया गया। खबर पर रात में ही परिजन पहुंच गए और शव को साथ ले गए। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में संदीप की मौत जलने से नहीं, बल्कि धुएं में दम घुटने से हुई है। धुआं मुंह व नाक के जरिये कार्बन सहित सांस नली में चला गया। जिससे उनकी मौत हो गई। हालांकि शरीर पर कमर के नीचे कुछ जलने के निशान मिले हैं। उससे ऊपर पूरा शरीर सुरक्षित पाया गया। 
विज्ञापन


होटल की पूरी इमारत पर फाइबर की चादर
फायर विभाग द्वारा की गई जांच में पाया गया है कि मुख्य दरवाजे से लेकर अंदर तक होटल की पूरी इमारत पर फाइबर की चादर लगी हुई थी। माना गया है कि आग फाइबर ने पकड़ ली और कुछ ही देर में पूरा होटल व बाहर की पांच दुकानें आग की लपटों में घिर गईं। उसी के धुएं में दम घुटने से संदीप की मौत हो गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें