फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः लॉकडाउन में चल रहा था अवैध शराब का धंधा, महिला समेत दो गिरफ्तार

Sat, 04 Apr 2020 12:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
विज्ञापन
बरामद माल के साथ पुलिस... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लॉकडाउन में अवैध शराब की बिक्री के धंधे के खिलाफ महानगर की देहली गेट पुलिस को एसओजी/सर्विलांस की मदद से बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने शुक्रवार को मिलावटी शराब बनाने की फैक्ट्री पकड़ते हुए वहां से भारी मात्रा में मिलावटी शराब बरामद की है। इस दौरान पुलिस ने एक युवक व एक महिला को भी गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी भागने में सफल हो गया, जिसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर देहली गेट धीरेंद्र मोहन के अनुसार एसओजी/सर्विलांस टीम की सूचना पर शुक्रवार शाम नगला महताब में एक मकान पर छापा मारा गया। यहां पता चला कि मिलावटी देशी शराब गुड इवनिंग मार्का बनाई जा रही थी। इस मकान में मौके से भारी मात्रा में स्प्रिट, खाली बोतलें, ढक्कन, रेफर, लोडर गाड़ी टाटा आदि बरामद हुआ। 

मौके से प्रेमशंकर निवासी ग्राम दीदपुर गोबरा शाहगढ़ (अकराबाद) व रज्जो निवासी नई आबादी नगला महताब को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान नगला मेहताब निवासी हरीशचंद्र भाग गया। गिरफ्तार लोगों से माल लाने व बिक्री को लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह हुआ बरामद
260 लीटर स्प्रिट, 99 क्वार्टर व एक प्लास्टिक की कैन में 20 लीटर मिलावटी शराब, 745 खाली क्वार्टर की शीशी, तीन किलो यूरिया एक लोडर गाड़ी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें