फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IGNOU: इग्नू ने खोले स्टार्टअप के दरवाजे, 19 इनोवेटिव आइडिया आमंत्रित, 10 हजार रुपये का पुरस्कार

Thu, 23 Jul 2026 05:17 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

प्रतियोगिता दो चरणों में होगी। पहले चरण में प्रतिभागियों को गूगल फॉर्म के माध्यम से अपने स्टार्टअप या बिजनेस आइडिया का विवरण भेजना होगा। विशेषज्ञ समिति द्वारा चयनित प्रतिभागी दूसरे चरण में प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन
IGNOU, इग्नू - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) की इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल ने विद्यार्थियों और पूर्व विद्यार्थियों के लिए स्टार्टअप प्रतियोगिता-2026 की घोषणा की है। इग्नू ने 19 क्षेत्रों के लिए इनोवेटिव आइडिया मांगे हैं। पूर्व विद्यार्थी स्टार्टअप का दम दिखाएंगे।

विज्ञापन


प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को 10,000, 7,000 और 5,000 रुपये का नकद पुरस्कार और बेस्ट स्टार्टअप अवार्ड-2026 प्रदान किया जाएगा। प्रतिभागियों को अपने स्टार्टअप को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने, विशेषज्ञों से मार्गदर्शन, इनक्यूबेशन की संभावना और अन्य उद्यमियों से नेटवर्किंग का अवसर मिलेगा। दूसरे चरण के लिए चयनित प्रतिभागियों को ई-सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा।

इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अजय वर्धन आचार्य ने बताया कि प्रतियोगिता दो चरणों में होगी। पहले चरण में प्रतिभागियों को गूगल फॉर्म के माध्यम से अपने स्टार्टअप या बिजनेस आइडिया का विवरण भेजना होगा। विशेषज्ञ समिति द्वारा चयनित प्रतिभागी दूसरे चरण में प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन


इन विषयों पर मांगे गए आइडिया
खाद्य प्रणाली, कृषि, एग्री-टेक व ग्रामीण विकास, स्वच्छ ऊर्जा, ऊर्जा भंडारण व वैकल्पिक ईंधन, स्वच्छ जल, जल सुरक्षा व जल प्रबंधन, पर्यावरण, अपशिष्ट प्रबंधन व सर्कुलर इकोनॉमी, सार्वजनिक स्वास्थ्य, मेड-टेक, स्वच्छता व हाइजीन, फिटनेस, वेलनेस, लाइफस्टाइल व स्पोर्ट्स टेक, स्मार्ट मोबिलिटी, परिवहन, लॉजिस्टिक्स व ट्रैफिक प्रबंधन, स्मार्ट सिटी, शहरी विकास व आवास, इलेक्ट्रॉनिक्स व सेमीकंडक्टर, शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार क्षमता व डिजिटल लर्निंग।

हॉस्पिटैलिटी, यात्रा, पर्यटन व एक्सपीरियंस इकोनॉमी, आईओटी, कनेक्टेड डिवाइस, सेंसर एवं एज इंटेलिजेंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा व डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर, फिन-टेक, इंश्योर-टेक एवं वित्तीय समावेशन, डीप-टेक, रोबोटिक्स, ड्रोन व ऑटोमेशन, ईवी इकोसिस्टम, बैटरी तकनीक व चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, स्पेस-टेक व डिफेंस-टेक, भारतीय ज्ञान प्रणाली एवं मूल्यों पर आधारित स्टार्टअप तथा अन्य नवाचारी स्टार्टअप आइडिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें