आईजी ने अलीगढ़ आरपीएफ पोस्ट का निरीक्षण कर स्टेशन व ट्रेनों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने आपराधिक घटनाओं के खुलासे के साथ ही रेलवे से जुड़े अपराधों में की गई कार्रवाई व अभियान की समीक्षा की।
आरपीएफ के आईजी एएन सिन्हा ने कहा है कि आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए जीआरपी से मिलकर रेलवे स्टेशन व ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जाएगी। ट्रेनों में चेन पुलिंग की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए यात्रियों को भी जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
आईजी ने 20 मार्च को आरपीएफ पोस्ट का निरीक्षण कर स्टेशन व ट्रेनों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने आपराधिक घटनाओं के खुलासे के साथ ही रेलवे से जुड़े अपराधों में की गई कार्रवाई व अभियान की समीक्षा की। आरक्षित कोचों में अनाधिकृत रूप से घुसकर यात्रा करने और मंगलामुखी बनकर यात्रियों को परेशान करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए।
उन्होंने कहा कि आरपीएफ में नौ प्रतिशत महिला सुरक्षाकर्मी हैं जो महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करती हैं। मौके पर प्रयागराज मंडल के वरिष्ठ कमांडेंट विजय प्रकाश पंडित, सहायक कमांडेंट गुलजार सिंह, आरपीएफ पोस्ट कमांडर विजय प्रकाश पंडित, पोस्ट कमांडर अमित कुमार सिंह, आरपीएफ विंग इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह आदि माैजूद रहे।