फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: कार के सीएनजी सिलिंडर में भरा था 14 लाख का 26 किलो 800 ग्राम गांजा, पांच तस्कर पकड़े, भेजा जेल

Fri, 21 Mar 2025 01:17 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सिलिंडर में लगभग 26 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इसकी कीमत लगभग 14 लाख रुपए बताई जा रही है। रवि और मुन्ना इस गिरोह के सरगना है। दोनों एटा और कासगंज से गांजा लाकर अलीगढ़ में इसकी सप्लाई कर रहे थे।
विज्ञापन
पकड़े आरोपी - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना अकराबाद पुलिस ने 20 मार्च सुबह सात बजे नानऊ शेखा नहर की पटरी के पास घेराबंदी कर पांच तस्करों को गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया। तस्कर कार में लगे सीएनजी सिलिंडर में गांजा भर कर ला रहे थे। इस सिलिंडर को बीच से काट कर उसमें गांजा रखने की जगह बनाई गई थी। पुलिस को इसको तलाश करने में काफी वक्त लग गया।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अमृत जैन ने बताया कि सिलिंडर में लगभग 26 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इसकी कीमत लगभग 14 लाख रुपए बताई जा रही है। रवि और मुन्ना इस गिरोह के सरगना है। दोनों एटा और कासगंज से गांजा लाकर अलीगढ़ में इसकी सप्लाई कर रहे थे। यह दोनों गांजा लेकर आए थे और बाकी लोग इनसे गांजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे थे। आरोपियों से कार और चार दो पहिया वाहन बरामद हुए हैं।

आरोपियों ने अपने नाम रवि कुमार पुत्र करन सिंह निवासी शिकारपुर जिला बुलंदशहर, मुन्ना उर्फ राशिद पुत्र जमील अहमद निवासी पिलखना अलीगढ़, लालू प्रसाद पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी शाहगढ़ थाना अकराबाद अलीगढ़, हरवेश यादव पुत्र विनोद कुमार निवासी गांव फरीदाबाद थाना सिकंदराराऊ जनपद हाथरस, महेंद्र सिंह पुत्र राजपाल सिंह निवासी लोधी बिहार काॅलोनी थाना सासनी गेट अलीगढ़ बताया है। सभी आरोपियों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें