फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः समस्या आए तो टोल फ्री नंबर 181 मिलाएं 

Sun, 19 Dec 2021 01:28 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महानगर का छात्रा सम्मेलन व छात्रा स्वाभिमान यात्रा का आयोजन एचबी इंटर कॉलेज में किया गया। सम्मेलन का शुभारंभ सखी बाल सेवा सेंटर की अधिकारी सीमा अब्बास, बाल संरक्षण इकाई की अधिकारी सीमा सिंह, प्रधानाचार्या अर्चना वार्ष्णेय, प्रांत छात्रा प्रमुख अवनि यादव, प्रांत मंत्री बलदेव चौधरी सीटू, प्रांत सह छात्रा प्रमुख शिवानी पचौरी, महानगर मंत्री अंकुर शर्मा, कार्यक्रम संयोजक आरोही ने किया। 
विज्ञापन



इस अवसर पर सीमा अब्बास ने कहा कि उन्हें कैसी भी समस्या आती है तो वह टोल फ्री नंबर 181 पर कॉल कर सकती हैं। सरकार ने सखी बाल सेवा सेंटर इसलिए खुलवाए हैं कि महिलाएं या उनके परिवार जो अपनी समस्या पुलिस को बताने में डरते हैं, वह सखी बाल सेवा सेंटर में बता सकते हैं। यहां उनकी समस्याओं का समाधान होगा। मुख्य वक्ता प्रांत छात्रा प्रमुख अवनि यादव ने कहा कि विद्यार्थी परिषद देश का ही नहीं, बल्कि विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है, जो सदैव छात्र-छात्राओं के हित के लिए संघर्षरत है। कहा, छात्रों से छात्राएं कम नहीं हैं। प्रधानाचार्या अर्चना वार्ष्णेय ने कहा कि परिषद द्वारा समय-समय पर छात्र-छात्राओं के लिए किए जाने वाले कार्य सराहनीय है। 



पोस्टर प्रतियोगिता में संजना अग्रवाल प्रथम, शिवांगी कुमारी द्वितीय, चंचल तृतीय, सीनियर वर्ग में कीर्ति प्रथम, अंकिता द्वितीय, हर्षिता तृतीय स्थान पर रहीं। नृत्य प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में नंदिनी व प्राची प्रथम, तनिष्का भारद्वाज द्वितीय, खुशी शर्मा व तनु तृतीय स्थान पर रहीं। सीनियर वर्ग में निशा प्रथम, ईशा शर्मा द्वितीय स्थान स्थान पर रहीं।
विज्ञापन




महानगर मंत्री अंकुर शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कॉलेज से स्वाभिमान यात्रा निकाली गई, जो पालीवाल इंटर कॉलेज मार्ग से हाथरस अड्डे होते हुए दुबे के पड़ाव से रामलीला मैदान पर समाप्त हुई। इस अवसर पर विभाग संगठन मंत्री अतुल भारद्वाज, प्रांत एग्रीविजन संयोजक जय यादव, महानगर विस्तारक आकाश राठौर, महानगर सह मंत्री जतिन वार्ष्णेय, सागर मौर्य, महक, अंजलि, राधिका, भूमिका, चारू, ईशा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें