फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः राजपूतों का नाम हटा दें तो इतिहास में कुछ भी नहीं

विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्यों के स्वागत समारोह में शामिल पदाधिकारी। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की मंडल एवं युवा कार्यकारिणी ने रविवार को क्वार्सी बाईपास स्थित यश रेजीडेंसी में नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों का स्वागत सम्मान किया। मुख्य वक्ता के रूप में महामंत्री भगवान सिंह यदुवंशी ने प्रतिभाग किया। उन्होंने यहां सभी सदस्यों से समाज के अंदर पनप रहे जातिवाद और तुष्टीकरण को खत्म करने का आह्वान किया। यहां कासगंज से आए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक सिसौदिया ने कहा कि यदि इतिहास से राजपूतों का नाम निकाल दिया जाए तो इतिहास में कुछ नहीं बचता है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि के रूप में नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह व भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ठाकुर श्योराज सिंह शामिल हुए। जिन्होंने सभी क्षत्रिय समाज को एकजुट होकर राष्ट्रहित में कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज के लोग ही समाज में विघटन का कार्य कर रहे हैं। ऐसे लोगों को चिह्नित कर समाज से बहिष्कृत करना चाहिए। स्नातक एमएलसी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह, जवां ब्लॉक प्रमुख ठाकुर हरेंद्र सिंह, चंडौस ब्लॉक प्रमुख सीमा सिंह, उनके पति रेशम पाल सिंह, अकराबाद ब्लॉक प्रमुख राहुल सिंह, हसायन ब्लॉक प्रमुख डीपी सिंह ने समाज हित में अपने विचार रखे।
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के सदस्य विक्रम सिंह सिसौदिया, डॉ. मानवेंद्र सिंह चौहान बिल्लू, मथुरा से आए ठाकुर रामजीलाल सुजान सिंह, हेमराज सिंह, प्रदेश महासचिव डॉ. राजेश चौहान, मंडल अध्यक्ष दलवीर चौहान, युवा अध्यक्ष विवेक चौहान, आदर्श राज सिंह, जय भगवान सोलंकी, गजेंद्र राघव, राहुल जादौन, संदीप सिंह, शीलू ठाकुर, आरके चौहान, मनोज सिंह, डॉ. एके तोमर, धनीपुर प्रधान संगठन अध्यक्ष गिरीश कुमार सिंह, शीलू ठाकुर, संदीप सिंह जादौन, मनोज चौहान, यश जादौन, आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें