अकराबाद विद्युत सब स्टेशन की आपूर्ति जंगल व खेत खलिहानों से होते हुए सिकंदराराऊ के जलालपुर से आती है। यह दूरी 20 किलोमीटर है और लाइन पुरानी हो चुकी हैं। इससे ठीक उलट अकराबाद से महज दो किलोमीटर की दूरी पर 400 केवी का बड़ा बिजली घर है। जिससे अकराबाद की लाइन जोड़ने के लिए करीब दस सालों से प्रयास चल रहा है, लेकिन कार्य पूरा नहीं हो सका है।
समाजवादी पार्टी के तीन जिला पंचायत सदस्यों ने चरमराई बिजली आपूर्ति से परेशान होकर 19 जुलाई को ग्रामीणों के साथ कस्बा स्थित विद्युत सब स्टेशन पर धरना प्रदर्शन किया। तीन घंटे तक चले धरने में सपाइयों ने अल्टीमेटम दिया कि अगर सात दिन के अंदर विद्युत आपूर्ति दुरुस्त नहीं की गई तो वह बड़ा आंदोलन करेंगे। सूचना पर पहुंचे बिजली विभाग के एसडीओ ने व्यवस्थाओं को ठीक कराने का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया।
विज्ञापन
सपा के जिला पंचायत सदस्य विजेंद्र सिंह यादव, संजय दिवाकर और बबलू होल्कर ने बताया कि अकराबाद विद्युत सब स्टेशन की आपूर्ति जंगल व खेत खलिहानों से होते हुए सिकंदराराऊ के जलालपुर से आती है। यह दूरी 20 किलोमीटर है और लाइन पुरानी हो चुकी हैं। रोज कहीं न कहीं लाइन टूटती रहती है। शाम के समय खराबी हो जाए तो पूरी रात बिजली गुल रहती है। ट्रिपिंग हो रही है।
सपाइयों ने कहा कि इससे ठीक उलट अकराबाद से महज दो किलोमीटर की दूरी पर 400 केवी का बड़ा बिजली घर है। जिससे अकराबाद की लाइन जोड़ने के लिए करीब दस सालों से प्रयास चल रहा है, लेकिन कार्य पूरा नहीं हो सका है। इसको जोड़ दिया जाए तो समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
बिजली विभाग के एसडीओ शत्रुघ्न चौहान ने आश्वस्त किया कि वह उच्चाधिकारियों से बात कर जल्द ही इसका समाधान कराएंगे। इस मौके पर ठा धीरेंद्र प्रताप सिंह, अंसार अलवी, बंटू लाला, डैनी पाठक, शमशाद हाजी, पुष्पेंद्र यादव, जमालुद्दीन अलवी, जैकी ठाकुर, पंकज यादव, विकास सिंह, रघुवेश यादव, इंद्रजीत यादव आदि मौजूद रहे।