फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलान.. तीन दिन में दोबारा मूल्यांकन नहीं तो भूख हड़ताल

Sun, 25 Sep 2016 01:29 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
एलान.. तीन दिन में दोबारा मूल्यांकन नहीं तो भूख हड़ताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा से संबंधित कॉलेजों के शैक्षणिक सत्र 2015-16 के परीक्षा परिणाम में शारीरिक शिक्षा विषय में 90 फीसदी छात्रों के फेल होने या फिर अंक ही न दिए जाने की समस्या बड़ा रूप ले सकती है। इसी समस्या को लेकर छात्र नेता संजू बजाज, अरविंद यादव, विकास शर्मा व गोल्डी माहौर की अगुवाई में छात्रों ने एसवी कालेज के प्राचार्य कक्ष के बाहर जमकर नारेबाजी की। इसके बाद प्राचार्य गोपाल बाबू को तीन सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन

छात्रा नंदनी कुमारी ने कहा कि उसे शारीरिक शिक्षा में फेल कर दिया गया है जबकि सभी विषयों में पास है। छात्रा बेबी रानी व नीलम ने बताया की वह इंटरमीडिएट तक सभी कक्षाओं में प्रथम उत्तीर्ण हुई, लेकिन बीए प्रथम वर्ष में दो से तीन विषयों में फेल कर दिया है। संजू बजाज ने आरोप लगाया कि स्नातक व परास्नातक में विश्वविद्यालय स्तर से उत्तर पुस्तिकाओं का सही तरीके से मूल्यांकन नहीं हुआ है जिसका खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ रहा है।
छात्र नेता अरविंद यादव व विकास शर्मा ने कहा अगर तीन दिन के अंदर विवि प्रशासन द्वारा कॉपियों का मूल्यांकन दोबारा नहीं किया गया तो समस्त छात्र भूख हड़ताल करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर गुलशन माहौर, कैलाश माहौर, योगेश कुमार, विकास, सोनू, सौरभ सिंह, खुशबू भारती, शिवानी शर्मा, सोनी, नीलम, नंदनी, पूजा, अंजली, पिंकी, सपना, पूनम, दिव्या, शबनम, यामिनी, प्रीति, महिमा, सुनीता, प्राची शर्मा, सोनू शर्मा, राहुल शर्मा, जुगलकिशोर, अरविंद, हरिराम, हनी, संदेश राज, रामानुज सहित आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें