कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि जाति, भाषा, क्षेत्र और रंग के नाम पर विभाजन राष्ट्र के लिए खतरा है। यह विभाजन जारी रहा तो हिंदू दिखाई ही नहीं देगा। 500 साल पहले हमारे मंदिर तोड़कर मस्जिदें बनाई गईं। भारत गुलाम हुआ क्योंकि हमारे बीच जयंचद थे, जो आज भी हैं।
वह यहां रामलीला मैदान में आयोजित हिंदू सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने हिंदुओं को तोड़ने की साजिशों से सावधान रहने का आह्वान किया। कहा कि गाय काटने वाले गुनहगार हैं, लेकिन उनसे बड़े गुनहगार वे हैं जो गायों को कटने के लिए छोड़ देते हैं।
पीठाधीश्वर संत स्वामी बलराम दास महाराज ने कहा कि जब भारत की ऊर्जा सनातन धर्म और राष्ट्र के लिए समर्पित होगी, तभी भारत वास्तविक रूप से स्वतंत्र कहलाएगा। विहिप के क्षेत्रीय संगठन मंत्री मुकेश विनायक खांडेकर और सेवानिवृत्त आईएएस प्रभांशु श्रीवास्तव ने जागरूक और संगठित रहने की जरूरत पर जोर दिया। इस दौरान गोदान फिल्म के पोस्टर का विमोचन भी किया गया।
संचालन अध्यक्ष चंद्रशेखर तोमर ने किया। महामंत्री चेतन रावत, कोषाध्यक्ष व्यास विकास शर्मा, संयोजक अन्नू आजाद, खन्नू आजाद, दीपक जैन, कॉर्डिनेटर पंकज रावत, विराट रोहतगी, कुलदीप अग्रवाल आदि मौजूद रहे।