फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: मूर्तियां तोड़कर मंदिर के बाहर फेंकीं, ग्रामीणों ने किया हंगामा, पुलिस ने किया युवक गिरफ्तार

Mon, 27 Feb 2023 04:01 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

थाना गंगीरी के गांव मलसई मढी स्थित हनुमान मंदिर पर मूर्तियों को क्षतिग्रस्त किया गया। युवक का मंदिर के पुजारी से विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने मूर्तियां क्षतिग्रस्त कीं। युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त मूर्तियां मंदिर के बाहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना गंगीरी के गांव मलसई मढी स्थित हनुमान मंदिर पर हनुमान, सीता-राम और लक्ष्मण की मूर्तियों को रविवार की रात में किसी अज्ञात युवक ने तोड़ कर मंदिर से बाहर फेंक दिया। अन्य चार मंदिरों में भी रखी मूर्तियों को तोडा गया है। सोमवार की सुबह जब ग्रामीणों ने मंदिर में मूर्तियों को टूटा हुआ, गांव के लोग भड़क गये और जमकर हंगामा काटा। दो बार अलीगढ-कासगंज रोड पर जाम लगाने की कोशिश की।

विज्ञापन


ग्रामीणों के हंगामे को बीच पहुंचकर सीओ छर्रा शुबेंदू सिंह व एसडीएम अतरौली महिमा सिंह ने ग्रामीणों को समझाया कि मंदिर में मंगलवार तक सभी खंडित मूर्तियों की जगह नई मूर्तियां लगवा दी जाएंगी। तब जाकर ग्रामीण पांच घंटे बाद शांत हुऐ। मंदिर पर रहने वाले साधु सुम्मेर मुनी ने बताया कि रविवार की रात एक गांव में रात में चला गया था, इसलिए शराती युवक का दाव लग गया। साधु की ओर से अज्ञात के खिलाफ मंदिर में मूर्तियां तोड़ने की तहरीर दी गई। 

इंसपेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि मंदिर में बड़ी हनुमानजी की मूर्ती को मिस्त्री लगा कर ठीक करा दिया जायेगा और छोटी वाली तीन मूर्तियों को नई लेने के लिये लोग भेज दिये गये है। एसपी ग्रामीण पलाश बंसल ने बताया कि गांव का ही रहने वाला व्यक्ति उमेश पुत्र जान सिंह का रात में मंदिर के पुजारी के साथ विवाद हुआ, जिसके बाद उसने गुस्से में मूर्तियों को क्षति पहुंचाई। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है। तहरीर प्राप्त होते ही उचित कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें