अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) सहित अन्य विश्वविद्यालयों के शिक्षकों को विद्यार्थियों में क्षमता पैदा करने के लिए गुर सिखाए जाएंगे। इसके लिए इंडियन काउंसिल ऑफ सोशल साइंस रिसर्च (आईसीएसएसआर) ने एएमयू के भूगोल विभाग को आठ लाख रुपये दिए हैं।
विभाग में दो सप्ताह का क्षमता निर्माण कार्यक्रम होगा, जिसमें एएमयू के 20 और देश के अन्य विश्वविद्यालयों से 10 शिक्षक शामिल होंगे, जो अलग-अलग पाठ्यक्रम के होंगे। यह कार्यक्रम 3 अगस्त से 14 अगस्त तक रहेगा। कार्यक्रम में छह उत्तर प्रदेश से बाहर, छह राज्य से और छह स्थानीय संसाधन व्यक्ति होंगे, जो शिक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे।
दो सप्ताह के कार्यक्रम के लिए आईसीएसएसआर ने आठ लाख रुपये दिए हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को शोध कैसे (मूल्यांकन परीक्षण, केस अध्ययन) करें? तरीके क्या होंगे? उनमें क्षमता निर्माण कैसे किया जाए। इसके लिए शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा।-प्रो. निजामुद्दीन खान, अध्यक्ष, भूगोल विभाग एएमयू
क्या है आईसीएसएसआर
देश में वर्ष 1969 में इंडियन काउंसिल ऑफ सोशल साइंस रिसर्च यानी आईसीएसएसआर की स्थापना हुई थी, जिसका मकसद देश में सामाजिक विज्ञान में अनुसंधान को बढ़ावा देना है।