प्रधानाचार्य आरती झा ने ट्रॉफी रिवील सेरेमनी का नेतृत्व किया। इस दौरान आईसीसी अधिकारियों ने बच्चों के लिए क्रिकेट क्विज भी आयोजित की। कार्यक्रम में शहर के 10 अन्य स्कूलों के प्रधानाचार्य और विद्यार्थी भी साक्षी बने। सुरक्षा और सम्मान के साथ ट्रॉफी को अलीगढ़ से कानपुर के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर केवीएसएम कृष्णा, आरती निगम, शीतल नंदन, सुमित रघुनाथ और प्रखर जैन समेत भारी संख्या में शिक्षक आदि मौजूद रहे।
छात्र बोले सपने का सच होने जैसा अहसास
पहली बार ट्रॉफी को अपनी आंखों से देखना और रिंकू भैया के माता-पिता से मिलना मेरे लिए यादगार पल है।- आनंदी वार्ष्णेय-कक्षा 12
ट्रॉफी के साथ फोटो लेना हमेशा याद रहेगा। आई लव टीम इंडिया। - दक्ष गुप्ता, कक्षा 12
अब तक सिर्फ टीवी पर देखा था, आज करीब से देखकर बहुत अच्छा लगा। - निमित शर्मा, कक्षा-8 हाथरस