एडीए द्वारा उप निबंधक (सब-रजिस्ट्रार) कार्यालय से पुराने सभी रिकॉर्ड निकलवाए जा रहे हैं। यह जांचा जा रहा है कि एडीए की अधिग्रहीत जमीन को किसने और किस आधार पर बेचा। यदि जांच में पाया जाता है कि बेची गई जमीन एडीए की अधिग्रहीत सीमा के भीतर आती है, तो उन सभी बैनामों को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
वक्फ संपत्ति पर सपा पार्षदों ने बना लीं कोठियां : रूबी आसिफ
वरिष्ठ मुस्लिम भाजपा नेत्री रूबी आसिफ खान ने शाहजमाल वक्फ नंबर 63 की भूमि पर हो रहे अवैध निर्माणों को लेकर मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस वक्फ संपत्ति का आधे से ज्यादा हिस्सा अवैध कब्जों की भेंट चढ़ चुका है। रूबी खान के अनुसार, चरक वाला चौराहे से लेकर तेलीपाड़ा तक फैली इस भूमि पर सपा पार्षदों और समाज के अन्य रसूखदारों ने आलीशान कोठियां, कारखाने और मार्केट बना लिए हैं। उन्होंने जिलाधिकारी से भी इस मामले में त्वरित कार्रवाई का निवेदन किया है।