फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैंने पहले ही कहा था बसपा में बिकता है टिकट : संगीता चौधरी

Thu, 23 Jun 2016 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बसपा
विज्ञापन
विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं बसपा के कद्दावर नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की बगावत को अतरौली से बसपा की प्रत्याशी रहीं संगीता चौधरी ने बिल्कुल ठीक करार दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मौर्य ने उनके बयानों पर मुहर लगाई है। जिसमें उन्होंने कहा था कि बसपा में बिना पैसे दिए टिक ट मिलता ही नहीं है। उनके पति धर्मेंद्र चौधरी ने भी बसपा से टिकट लेने के लिए सवा करोड़ रुपये दिए थे। जिसके बाद बसपा ने वर्ष 2014 में उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया था।
जनवरी 2015 पति की हत्या के बाद जुलाई 2015 में उन्हें उम्मीदवार बनाया गया। लेकिन जनवरी 2016 उनका टिकट काट दिया। संगीता का कहना है कि अतरौली से उनके विरोधियों ने दूसरे व्यक्ति को टिकट दिलवा दिया। इसके पीछे भी पैसा एक बड़ी वजह रही है। यही नहीं उनके सवा करोड़ रुपये में से केवल एक करोड़ की वापसी हुई बाकी पैसा आज तक नहीं मिला। यही नहीं मायावती के जन्म दिन पर 15 लाख रुपये और पार्टी फंड में भी लाखों रुपये लिए गए। वो पैसे भी आज तक नहीं मिले। बसपा के अंदर बिना पैसे के कुछ नहीं  होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें