प्रख्यात गीतकार जावेद अख्तर ने कहा कि मुझे इस देश के माहौल से डर नहीं लगता। अपने देश के स्वभाव में शांति, मुहब्बत, एकता एवं दोस्ती शामिल है।
बुधवार को इस्मत चुगताई के शताब्दी समारोह में शामिल होने आए जावेद अख्तर ने एएमयू के वीमेंस कॉलेज में पत्रकारों से संक्षिप्त बातचीत में यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि कभी-कभी इधर-उधर की लहर उठती है जो वापस आ जाएगी।
पत्रकारों के सवालों के जवाब में उन्होंने आमिर खान का बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने यह नहीं कहा था कि हिंदुस्तान छोड़कर जा रहे हैं। आमिर की बातों को गलत तरीके से पेश किया गया।
बीबी कह रही थी कि ऐसा करना चाहिए क्या। इसे सुनकर स्वयं आमिर खान शॉक्ड रह गए थे। आमिर खान को गलत समझा गया।
उनका बैकग्राउंड नहीं देखा गया। व्यस्त एक्टर होने के बावजूद वे समाज सेवा के लिए समय निकालते हैं। मौलाना आजाद की धरती से ताल्लुक रखते हैं। एक दिन में शक की नजर से नहीं देखा जाना चाहिए।