फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: पत्नी गई तहरीर लिखाने, पति सिलिंडर में आग लगाकर हुआ फ़रार, अंदर अकेला रह गया बेटा

Fri, 27 Mar 2026 11:32 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

मुवीन का दोपहर में किसी बात पर अपनी पत्नी से विवाद हो गया था। दंपती में विवाद के बीच कलह इतनी ज्यादा बढ़ गई कि पत्नी गुस्से में आ गई और पति पर मारपीट का आरोप लगाते हुए वह चौकी पर तहरीर देने जाने की कहकर घर से निकल गई। पति सिलिंडर में आग लगाकर फरार हो गया।
विज्ञापन
आग को बुझाते दमकल कर्मी - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ महानगर के सिविल लाइंस इलाके के बादाम नगर में 27 मार्च दोपहर दंपती में विवाद के बाद पत्नी जब पति के खिलाफ तहरीर देने चली गई तो पति ने घर में रखे सिलिंडर में आग लगा दी। इसके बाद खुद भाग गया। इस घटना के समय दंपती का 15 वर्ष का बेटा अकेला था। मगर वह बच गया। शोरशराबे पर मोहल्ले वालों की मदद से आग को बुझाया जा सका।  

विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार बादाम नगर में रहने वाले मुवीन का दोपहर में किसी बात पर अपनी पत्नी से विवाद हो गया था। घर में पत्नी के अलावा उसका 15 वर्ष का बेटा भी था। दंपती में विवाद के बीच कलह इतनी ज्यादा बढ़ गई कि पत्नी गुस्से में आ गई और पति पर मारपीट का आरोप लगाते हुए वह चौकी पर तहरीर देने जाने की कहकर घर से निकल गई। इसी बीच मुवीन ने घर में रखे सिलिंडर में आग लगाई और भाग गया। अचानक से सिलिंडर में आग लगती देख बेटे ने शोर मचाया तो बाहर भीड़ जमा हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ले के लोगों ने अंदर घुसकर सिलिंडर में लगी आग बुझाते हुए बेटे को बाहर निकाला। इस दौरान लोग यही कहते रहे कि अगर कुछ देर हो जाती तो घर में ज्यादा आग लग जाती। इस सूचना पर इलाका पुलिस भी पहुंच गई। बाद में मुवीन की पत्नी भी वापस लौट आई। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस अरुण कुमार के अनुसार मामले में आरोपी को तलाशा जा रहा है। घरेलू विवाद है। अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें