फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: पिसावा में पति ने पत्नी की हत्या की, अनबन में हमला कर मार डाला, केस दर्ज

Thu, 24 Sep 2026 01:04 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ के पिसावा थाना क्षेत्र के ग्राम पोस्तिका में पति मुकेश ने पत्नी की हत्या कर दी। यूपी-112 को सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। अनबन के चलते हमले में महिला की मौत हो गई। 
विज्ञापन
हत्या - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के पिसावा थाना क्षेत्र में पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। आज सुबह यूपी-112 को ग्राम पोस्तिका में हुई इस घटना की सूचना मिली। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

विज्ञापन


जांच में सामने आया कि महिला की अपने पति मुकेश से किसी बात को लेकर अनबन थी। इसी अनबन के चलते पति मुकेश ने महिला पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल किया। गंभीर चोटों के कारण महिला की मृत्यु हो गई। घटनास्थल का निरीक्षण उच्चाधिकारियों ने किया। फील्ड यूनिट ने साक्ष्य संकलन की कार्रवाई पूरी की। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया है। पीड़ित परिवार से तहरीर प्राप्त कर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इन्तजार
क्षेत्राधिकारी खैर अभिषेक कुमार पटेल ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी प्रचलित है। घटना के स्पष्ट कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चलेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें