शादी में सुनील ने किसी बात पर शिवानी का हाथ पकड़कर खींचा था। इस पर शिवानी के मामा ने यह कहते हुए सुनील को टोक दिया कि यह सब यहां नहीं चलेगा। आप अपने घर में जो करना चाहो करो। सुनील इसी बात पर आहत हो गया और वह शादी छोड़कर रात में ही अपनी ससुराल अकराबाद धौरई आ गया।
दिल्ली से ससुराल पक्ष की रिश्तेदारी की शादी में शामिल होने आए दामाद ने अपमान से आहत होकर खुद पत्नी सहित जान दे दी। 12 फरवरी सुबह दोनों के शव अकराबाद के गांव धौरई स्थित ससुराल के कमरे में बंद मिले। इस खबर पर इलाके में सनसनी फैल गई। खबर पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अभी कारणों को लेकर भी तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
घटनाक्रम के अनुसार दिल्ली मजनू टीला इलाके के रहने वाले युवक सुनील की अकराबाद के गांव धौरई की शिवानी संग करीब चार वर्ष पहले शादी हुई थी। 10 फरवरी को शिवानी के ममेरे भाई की शादी अलीगढ़ शहर के सासनी गेट इलाके में थी। जहां सुनील व शिवानी शामिल होने 10 फरवरी को पहुंच गए थे। शिवानी के पिता मुनेश ने बताया कि शादी समारोह में सुनील ने किसी बात पर शिवानी का हाथ पकड़कर खींचा था। इस पर शिवानी के मामा ने यह कहते हुए सुनील को टोक दिया कि यह सब यहां नहीं चलेगा। आप अपने घर में जो करना चाहो करो।
विज्ञापन
सुनील इसी बात पर आहत हो गया और वह शादी छोड़कर रात में ही अपनी ससुराल अकराबाद धौरई आ गया। 11 फरवरी सुबह शिवानी भी वहां पहुंच गई। उस दिन भर दोनों घर में ही रहे। 12 फरवरी सुबह जब पिता मुनेश अपनी पत्नी संग अपने घर वापस पहुंचे तो उन्हें कमरे में सुनील का शव फंदे पर लटका मिला, जबकि शिवानी का शव बेड के सहारे जमीन पर पड़ा मिला।
अंदेशा जताया जा रहा है कि दोनों में विवाद के बाद पहले शिवानी की जान लेकर सुनील ने खुद जान दे दी है। एसपी देहात अमृत जैन के अनुसार फॉरेंसिक जांच व पोस्टमार्टम आदि के बाद तस्वीर साफ होगी। अभी तक मामला अपमान के बाद पत्नी सहित खुद की जान देने का ही समझ में आ रहा है।