फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पति ने पत्नी को मार डाला... इस बात के लिए बना रही थी दबाव; 10 माह पहले ही हुई थी शादी

Wed, 03 Sep 2025 03:19 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ में महिला की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
सना का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में कोतवाली नगर क्षेत्र के भुजपुरा में एक महिला ने फांसी के फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। महिला के मायके वालों ने उसके शौहर पर उधार लिए रुपये वापस करने की कहने पर बेटी की रस्सी से गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


थाना मडराक क्षेत्र के नौहटी गांव निवासी सना (22) का 10 महीने पहले कोतवाली नगर क्षेत्र के भुजपुरा निवासी इकरार के साथ निकाह हुआ था। 2 सितंबर देर रात सना फांसी के फंदे पर लटक गई। सूचना पर मायके पक्ष के लोग व इलाका पुलिस पहुंच गई। मायके पक्ष का आरोप था कि इकरार ने कुछ महीने पहले उनके कुछ रुपये उधार लिए थे। सना उधार लिए रुपये वापस करने के लिए इकरार से कह रही थी। सोमवार को ही वह मायके से ससुराल पहुंची थी। इसी विवाद में इकरार ने रस्सी की मदद से सना का गला घोंटकर हत्या कर दी। 

Trending Videos
विज्ञापन

सीओ प्रथम मयंक पाठक का कहना है कि मायके पक्ष ने महिला के पति पर गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग बताया जा रहा है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें