- चंदीगढ़ नगला (धारागढ़ी)
- ऊंटासानी
- पखौदना
- रामगढ़ी
- फतेहपुर
- मिलक
- किशनगढ़
- महाराजगढ़
- पीपली
- घरबरा
- शेरगढ़
तटबंध कटने की आशंका पर बोरियों को तैयार किया
गांव मिलक फतेहपुर-लालपुर के तटबंध के कटने की आशंका को देखते हुए जल निगम ने करीब तीन हजार कट्टे पानी के बहाव के रोकने के लिए तैयार कर लिए हैं। कट्टे बनाने का कार्य जारी है। पानी बढ़ने के कारण गांव शेरपुर की सड़क कटनी शुरू हो गई है। इसके अलावा तटीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की चार टीम और बाढ़ नियंत्रण दस्ता बचाव कार्य के संसाधनों जैसे लाइफ जैकेट, स्ट्रक्चर आदि के साथ तैनात हैं।
अफसरों ने किया प्रभावित गांवों का निरीक्षण
डीएम संजीव रंजन के निर्देश पर एडीएम वित्त एवं राजस्व प्रमोद कुमार, एसडीएम शिशिर कुमार व नायब तहसीलदार प्रियंका सिंह ने संभावित बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का मंगलवार को निरीक्षण किया और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा है।