पड़ोसियों ने बताया कि रात में भी विवाद हुआ। इसके बाद पत्नी किसी समय मायके चली गई। सुबह करीब नौ बजे तक जब तरुण कमरे से नहीं निकला तो उसी घर के ऊपरी हिस्से में रहने वाले किरायेदार की जंगले से नजर तरुण के लटके शव पर पड़ी। उसके शोर पर परिजन आ गए। जंगले से ही घुसने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
बाद में दरवाजा तोड़कर तरुण को फंदे से उतारा व मेडिकल कॉलेज लेकर गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस को खबर मिली तो आगे की प्रक्रिया शुरू हुई। अभी शव पोस्टमार्टम के बाद तरुण के घर भी नहीं पहुंचा था कि शाम चार बजे पता चला कि अंजली अपने मायके से अपनी मौसी के घर सूत मिल पर चली गई थी। वहां उसने भी फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। तब पुलिस ने वहां पहुंचकर जांच पड़ताल की।
दोनों ने प्रेम विवाह के बाद अलग रहना शुरू किया, लेकिन बाद में युवती के शक करने पर हुए विवाद में पहले युवक ने और बाद में युवती ने आत्महत्या की है। बाकी जांच जारी है।-कमलेश कुमार, सीओ द्वितीय
तरुण की आत्महत्या के बाद सुबह उसके परिजन व अन्य लोग एकत्रित होकर थाने पहुंच गए थे। वहां उन्होंने आरती व उसके मायके पक्ष पर परेशान करने का आरोप लगाया। यह भी आरोप लगाया कि अंजली उस पर हमसे रिश्ते रखने का विरोध करती थी। साथ में तरुण पर दूसरी लड़कियों से संबंध होने का शक करती थी। इसी बात पर उनमें विवाद बढ़ने लगा था। इसी वजह से तरुण ने आत्महत्या की है। इस आरोप के तहत आरती व उसके मायके वालों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
युवती का परिवार बोला-नहीं था हमसे कोई नाता
युवती की आत्महत्या की खबर पर पुलिस ने जब बात की तो उसके परिवार ने साफ कह दिया कि उसके घर छोड़कर जाने के बाद से उनका उससे कोई नाता नहीं था। तरुण ने आत्महत्या किस वजह से की, उन्हें नहीं मालूम। यह भी बताया कि वह रात या सुबह हमारे घर नहीं आई। रिश्तेदारी में किस तरह पहुंची, ये भी उन्हें नहीं मालूम। हां, शाम को उसकी आत्महत्या की खबर जरूर रिश्तेदारी से मिली है।
तीन बहनों में अकेला था तरुण
तरुण के पिता भी मजदूरी करते हैं। वह तीन बहनों के बीच अकेला भाई थी। जब वह अंजली को लेकर गया, तब परिजन उसके प्रति गुस्से में थे, लेकिन जनवरी में वापस आने पर परिवार ने दोनों को स्वीकार लिया था। मुश्किल से एक माह दोनों घर में रहे। बाद में विवाद बढ़ने पर परिवार की सहमति से ही वह अलग हुआ। इसके बाद वह तो अपने घर परिजनों से मिलने जाता था, लेकिन युवती नहीं जाती थी। उसकी बहनें भी उससे मिलने आ जाती थीं। बुधवार सुबह भी उसकी बहन तरुण के किराये के घर में छत पर अपनी भाभी से मिलने गई, लेकिन उस समय तक तरुण आत्महत्या कर चुका था। आरती के न मिलने पर वह छत पर टहल रही थी, तभी पड़ोसी ने तरुण की आत्महत्या का शोर मचाया।