महानगर के क्वार्सी क्षेत्र के धौर्रा में मंगलवार को विवाहिता के संदिग्ध हालत में जलने की घटना में मायका पक्ष ने पति के खिलाफ दहेज की खातिर जलाने का मुकदमा दर्ज कराया है। इधर, जेएन मेडिकल कॉलेज में महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।
यह मुकदमा बुलंदशहर के गोविंदपुर डिबाई निवासी सीमा के भाई रामू ने दर्ज कराया है। मुकदमे के अनुसार उसकी बहन सीमा की शादी नीतेश निवासी धौर्रा संग हुई थी। शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए परेशान किया जा रहा था और बुधवार को आग लगा दी। महिला की हालत नाजुक है। सीओ तृतीय अनिल समानिया के अनुसार महिला के बयान दर्ज कराए जाने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो