फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मडराक मंडल के वार्डों में भाजपा के प्रभारी नियुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह द्वारा क्लास लगाए जाने के बाद स्थानीय नेता पंचायत चुनाव को लेकर सक्रिय हो गए हैं। महानगर अध्यक्ष डॉ. विवेक सारस्वत ने भाजपा मडराक मंडल के वार्ड 35 का प्रभारी महानगर उपाध्यक्ष मनोज शर्मा को बनाया है। इसके अतिरिक्त वार्ड 38 का प्रभारी महानगर उपाध्यक्ष यतेंद्र वाईके और वार्ड 39 का प्रभारी महानगर उपाध्यक्ष जितेंद्र जीतू को बनाया गया है।
विज्ञापन

भाजपा महानगर अध्यक्ष डॉ. विवेक सारस्वत की अध्यक्षता में मडराक मंडल के गांव पड़ियावली में जिला पंचायत चुनाव को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। प्रदेश मंत्री अनिता जैन मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद थी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर केंद्र एवं राज्य की योजनाओं की जानकारी दें और जनता को उसका लाभ दिलाएं। संचालन महानगर महामंत्री वैभव गौतम ने किया। इस अवसर पर ठाकुर भूपेंद्र सिंह, भूप्रकाश माहौर, हिमांशु शर्मा, राधेश्याम सिंह, पंकज सारस्वत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें