फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पति ने पत्नी की हत्या कर खाया जहर, इस वजह से दोनों में होता था झगड़ा

Mon, 26 Aug 2019 11:22 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर है। अलीगढ़ जिले में पारिवारिक कलह में पति ने पत्नी की हत्या कर खुद आत्महत्या करने की कोशिश की। गंभीर हालत में आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


अलीगढ़ के शहर कोतवाली के भुजपुरा ठाकुर वाली गली में यह घटना हुई। बताया जा रहा है कि दंपती की 8 साल पहले शादी हुई थी, लेकिन अभी तक कोई संतान नहीं हुई। 

इसको लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि रात को किराए के मकान में दंपती सोए थे। सुबह 8 बजे तक कमरे का गेट नहीं खुला तो मकान मालिक ने झांककर देखा। कमरे में दोनों बेसुध पड़े थे। 
विज्ञापन


मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा तो महिला को चाकू से गोदा हुआ था। जिससे उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं, जहर खाने से पति बेहोशी की हालत में पड़ा था। आनन-फानन में पुलिस ने आरोपी पति को नाजुक हालत में जिला अस्पताल भेजा। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें