जिस समय गौरव ने पत्नी गौरी को छत से बरामदे में धक्का देकर मौत के घाट उतारा, उस समय दोनों बेटे पास ही मौजूद थे। सब कुछ अपनी आंखों से देख रहे थे। इस घटना से वे इतने दहशत में आ गए कि रोने के अलावा बमुश्किल बोलने को तैयार हुए। पुलिस के सामने किसी तरह हिम्मत जुटाकर बड़े बेटे हरवेश व छोटे समर गौतम ने बताया कि किस तरह पापा ने मम्मी को धक्का देकर गिराया और उनकी मौत हुई। बोला कि आए दिन पापा क्लेश करते थे और रात में नशे में सोने भी नहीं देते थे।
बेटे ने पुलिस के सवालों पर बताया कि पापा कोई काम नहीं करते थे। घर में ही शराब लेकर आते थे और हम सबके सामने बैठकर पीते थे। मम्मी इसका विरोध करती थीं तो क्लेश करते थे। बृहस्पतिवार को पापा ने शराब पीकर कलह की थी। इस दौरान मम्मी ने घर के खर्च के लिए रुपये मांगे थे। बाद में कलह शांत होने पर गौरी ने गौरव की जेब से रुपये निकाल लिए थे। सुबह उन्हीं रुपयों की वापसी को लेकर विवाद शुरू हुआ। यह विवाद इतना बढ़ गया कि गौरी की जान चली गई।
पारिवारिक विवाद में ताजा हत्याएं
- क्वार्सी के रमेश विहार में चर्चित डॉक्टर की पति ने सुपारी देकर हत्या कराई।
- गांधीपार्क के विकास नगर में बेटे ने मां-बाप व भतीजी की घरेलू विवाद में हत्या की।
- क्वार्सी के जीवनगढ़ में शक में मां-पिता की बेटे ने बहनों के सामने हत्या कर दी।
- कोतवाली के भजुपरा में दो दिन पहले अवैध संबंधों के शक में पत्नी की हत्या की।
- रोरावर इलाके में मीट बनाने से विवाद में पति ने पत्नी की गला काटकर हत्या की।
- रोरावर इलाके में ही प्रेम विवाह करने वाली पत्नी की पति ने गोली मारकर हत्या की।