फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: मां के दो थप्पड़ों से आहत युवती ने कर ली आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगीरी क्षेत्र के गांव उदयपुर निवासी एक युवती ने मां की पिटाई से आहत होकर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस को किसी ने हत्या की सूचना दे दी। पुलिस गांव पहुंची जबतक परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि गांव निवासी कबूतरी (19) पुत्री राकेश कुमार बृहस्पतिवार को अपनी मां के साथ खेतों पर गई थी। दोपहर को युवती मां के साथ घर वापस आ गई। मां ने युवती से बाजार से सब्जी लाने को कहा, लेकिन युवती ने मना कर दिया। इसी बात पर मां ने गुस्से में आकर युवती को दो थप्पड़ मार दिए और खुद बाजार से सब्जी लेने चली गई। बाजार से लौटकर आई मां ने देखा कि बेटी का कमरे में फंदे के सहारे शव लटका था। परिजनों देर शाम शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
लेकिन रात में किसी ने पुलिस को युवती की हत्या की सूचना दे दी। इंसपेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि हत्या की सूचना मिली थी। रात 11 बजे मौके पर पहुंचे जबतक परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। ग्रामीणों से जानकारी करने पर पता चला कि युवती मां द्वारा थप्पड़ मारने से आहत थी। गुस्से में उसने यह कदम उठाया। हत्या की सूचना झूठी थी। शुक्रवार सुबह फॉरेंसिंक टीम ने गांव पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें