फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में कुछ डॉक्टर न सर्जरी सिखाते हैं, न सिखाने देते हैं : डॉ. हमजा

विज्ञापन
डॉ. हमजा मलिक का शुगर लेवल चेक करते हुए डॉक्टर। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के वर्तमान अध्यक्ष डॉक्टर हमजा मलिक ने नेत्र रोग विभाग के डॉक्टरों पर गंभीर आरोप लगाते हुए भूख हड़ताल जारी रखने की घोषणा की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कई रेजिडेंट डॉक्टर्स ने उनसे शिकायत की है कि विभाग के डॉक्टर ऑपरेशन थिएटर में सर्जरी करने के लिए नहीं जाते हैं। न किसी को सर्जरी की ट्रेनिंग देने देते हैं। सिर्फ सेमिनार और नॉन सर्जिकल गतिविधियों से पीजी छात्रों का कोई भी मकसद हल नहीं होता है। उन्होंने मांग की है कि प्रति रेजिडेंट सर्जरी निर्धारित की जाए। साथ ही ऐसे सभी डॉक्टर जो अपने कार्य के प्रति गंभीर नहीं हैं, उनको समय से पहले स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति दे दी जाए। इस प्रकार की उदासीनता का असर रेजिडेंट डॉक्टर्स के करियर पर भी पड़ता है। क्योंकि तीन साल गुजारने के बाद भी उसको गंभीर प्रयोगात्मक अनुभव नहीं मिल पाता है। डॉ. मलिक ने कहा कि 11 दिसंबर को रेजिडेंट डॉक्टर्स की जनरल बॉडी मीटिंग होने जा रही है। जिसमें इन मांगों को भी गंभीरता से रखा जाएगा। कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने पहले ही ऐसे डॉक्टरों को चिन्हित कर रखा है जो छात्रों को प्रयोगात्मक शिक्षण देने में दिलचस्पी नहीं रखते हैं। लेकिन इसके बाद भी ऐसे शिक्षक डॉक्टरों के खिलाफ कोई गंभीर कार्रवाई नहीं की जा रही है।
भूख हड़ताल पर बैठे डॉ. हमजा का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया
एएमयू जेएन मेडिकल कॉलेज में भूख हड़ताल पर बैठे रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रहे डॉ. हमजा मालिक का ब्लड प्रेशर और शुगर का लेवल मंगलवार को चेक किया गया। जांच में उनका ब्लड प्रेशर अधिकतम 118 और न्यूनतम 60 एमएमजीएच आया। जबकि उनके शुगर का लेवल 64 एमजी प्रति डीएल आया। डॉक्टरों ने उनके पल्स रेट की भी जांच की जो कि 70 प्रति मिनट पाई गई। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर डॉ. हमजा मलिक के स्वास्थ्य पर कड़ी निगरानी रखे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें