फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बारिश से गिरे मकान घरेलू सामान हुआ नष्ट

Wed, 13 Aug 2025 01:49 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
बारिश के बाद गिरा मकान।   संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
बारिश बंद होने के बाद ग्रामीण इलाकों में कच्चे-पक्के मकानों के गिरने का सिलसिला जारी है। सोमवार की रात को गांव कुरसंडा के मोहल्ला माढ़न थोक में भुवनेशचंद्र शर्मा का कच्चा कोठा गिर गया। गनीमत रही कि इस दौरान घर के सभी सदस्य दूसरे मकान में सो रहे थे, जिससे वह बच गए।
विज्ञापन




इसी तरह, गांव नगला ध्यान में छीतर सिंह पुत्र नेकसेराम का पक्का मकान ढह गया। मकान में रखा काफी घरेलू सामान मलबे के नीचे दबकर खराब हो गया, जिससे छीतर सिंह को काफी नुकसान हुआ है।




मौके पर प्रधान प्रतिनिधि रूपेंद्र सिंह नंबरदार पहुंच गए और क्षेत्रीय लेखपाल को घटना की जानकारी दी। तहसीलदार हेमंत चौधरी ने बताया कि दैवी आपदा के तहत पीड़ितों को राहत दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें