मेला श्रीदाऊजी महाराज के 114वें आयोजन में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों का संयोजक बनने के लिए जिला प्रशासन को इस साल अब तक 138 आवेदन मिले हैं। मंगलवार शाम पांच बजे तक कई आवेदकों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर आवेदन दिए।
फिलहाल सबकी नजरें मेले के मुख्य आयोजन अखिल भारतीय कुश्ती दंगल के संयोजक की घोषणा पर है। गौरतलब है कि मेले में करीब 50 कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इनका संयोजक बनने के लिए जनता के बीच से लोग आवेदन करते हैं।
इस साल इन कार्यक्रमों के लिए 138 आवेदन किए गए हैं। सबसे ज्यादा कश्मकश मुख्य रूप से दंगल, लाफ्टर शो, पंजाबी दरबार व संगीत सम्मेलन का संयोजक बनने के लिए है। जिला प्रशासन की ओर से जल्द ही कार्यक्रम संयोजकों की घोषणा की जाएगी। एसडीएम मनीष चौधरी ने बताया कि 138 आवेदन मिले हैं। जल्द ही संयोजकों की सूची जारी की जाएगी। संवाद