फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाकारा नगर निगम की वजह से मकान बिकाऊ है: सीवर लाइन चौक, मकान में पड़ी दरार, घरों में भरा गंदा पानी

Sat, 04 Nov 2023 06:49 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

लेखराज नगर में घरों के बाहर पोस्टर लगे दिखे, जिन पर लिखा था कि मकान बिकाऊ है डीएम कोठी के पीछे लेखराज नगर अलीगढ़ नाकारा नगर निगम की वजह से। कॉलोनी में सीवर लाइन चौक होने के चलते आधा दर्जन से अधिक मकान में दरार पड़ गई है। लोगों के घरों में गंदा पानी भर गया है। लोग गंदा पानी पीने के लिए मजबूर हैं। नहाने के लिए समरसेबल में भी गंदा पानी आ रहा है।
विज्ञापन
लेखराज नगर में घर के बाहर लगा मकान बिकाऊ का पोस्टर - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ जिलाधिकारी आवास से लगी हुई पॉश कॉलोनी लेखराज नगर में लोगों ने नगर निगम से परेशान होकर अपने घरों पर मकान बिकाऊ के पोस्टर लगा दिये। कॉलोनी  निवासियों की शिकायत है कि मकानों में दराद पड़ गई है। गंदा पानी घरों के अंदर तक भर गया है। लोग गंदा पानी पीने के लिए मजबूर हैं। 

विज्ञापन




लेखराज नगर में घरों के बाहर पोस्टर लगे दिखे, जिन पर लिखा था कि मकान बिकाऊ है डीएम कोठी के पीछे लेखराज नगर अलीगढ़ नाकारा नगर निगम की वजह से। कॉलोनी में रहेन वालों में नगर निगम के प्रति आक्रोश देखने को मिला। कॉलोनी के निवासियों का कहना है कि सीवर लाइन चौक होने के चलते आधा दर्जन से अधिक मकान में दरार पड़ गई है। लोगों के घरों में गंदा पानी भर गया है। लोग गंदा पानी पीने के लिए मजबूर हैं। नहाने के लिए समरसेबल में भी गंदा पानी आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कॉलोनी के परेशान लोगों ने नगर निगम से कई बार सीवर लाइन चौक होने की शिकायत की, पर कोई समाधान नहीं हो सका। लोगों को हारकर अपने घरों के बाहर मकान बिकाऊ के पोस्टर लगाने पड़े। मकान बिकाऊ के पोस्टर, मकान में दरा, सीवर लाइन चौक आदि वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिले।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें