फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राएं पुरस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के अब्दुल्लाह स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें शैक्षणिक सत्र के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
स्कूल की सुपरिटेंडेंट उमरा जाहिर ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि उन्हें पूरे आत्मविश्वास, लगन और सकारात्मक सोच के साथ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना चाहिए। जीत और हार सीखने की प्रक्रिया का हिस्सा हैं। प्रतियोगिताओं में भागीदारी, अनुभव हासिल करना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना भी जीत जितना ही महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभा को निखारने के साथ उनमें आत्मविश्वास, रचनात्मकता, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें