फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: घर का बीम गिरने से गृहस्वामी की मौत

Wed, 15 Oct 2025 02:43 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव नगला पदम में मंगलवार की दोपहर करीब दिनेश सिंह (50) के ऊपर उनके घर की बीम गिर गई। इससे उनकी मौत हो गई। कोतवाली पुलिस के अनुसार दिनेश सिंह अपने घर के पुन: निर्माण के लिए अपने पुत्र के सहयोग से दीवार आदि हटा रहे थे।
विज्ञापन




इसी दौरान एक बीम उनके ऊपर गिरी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें खुर्जा के एक निजी अस्पताल में ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। शव लेकर लौटे परिजन ने देर शाम गांव में अंतिम संस्कार कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार दो दिन पहले ही घर पर लोहे का गर्डर गिरने से मृतक के बड़े भाई नरेश सिंह के हाथ में फ्रेक्चर हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें