फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: होमगार्ड की चाकू से गोदकर हत्या, गुप्तांग भी काटा

Thu, 21 Nov 2019 12:54 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
विज्ञापन
होमागार्ड का फाइल फोटो - फोटो : ATHROLI
विज्ञापन
पालीमुकीमपुर थाना क्षेत्र के तोछी-बूलापुर मार्ग पर मंगलवार रात ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे होमगार्ड की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। हत्यारे ने उसका गुप्तांग काटने के अलावा पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर भी कई वार किए। यह होमगार्ड क्वार्सी थाने में तैनात था। उसके भाई ने लेनदेन के विवाद में हत्या करने की आशंका जताते हुए एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन


पालीमुकीमपुर निवासी होमगार्ड अशोक दीक्षित (45) पुत्र देवीराम दीक्षित थाना क्वार्सी में तैनात थे। मंगलवार रात दस बजे ड्यूटी खत्म होने के बाद वह घर के लिए निकले थे। सुबह करीब सात बजे बूलापुर-तोछी मार्ग पर लोगों ने उनका शव पड़ा देखा।

सूचना पर सीओ पंकज श्रीवास्तव, एसओ रामकेश राजपूत फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंच गए। यूनिट ने मौके से साक्ष्य जुटाए। चेहरे व शरीर पर चाकू जैसे नुकीले हथियार से कई वार किए गए थे। गुप्तांग को भी कई वार कर काटा गया था।
विज्ञापन


होमगार्ड के भाई राजेश कुमार ने गांव खेड़िया धौंकल निवासी चंद्रपाल सिंह पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि चंद्रपाल से रुपयों के लेनदेन को लेकर अशोक का झगड़ा हुआ था। तब चंद्रपाल ने उसे देख लेने की धमकी दी थी।

होमगार्ड की हत्या में एक व्यक्ति को नामजद किया गया है। कई बिंदुओं पर जांच चल रही है। सर्विलांस टीम भी मोबाइल के जरिये साक्ष्य एकत्रित करने में जुटी है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। - पंकज श्रीवास्तव, सीओ
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें