फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: गेस्ट हाउस के कमरे का ताला तोड़कर नकदी-जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गेस्ट हाउस के कमरे का ताला तोड़कर नकदी-जेवर चोरी
विज्ञापन

आगरा रोड स्थित गेस्ट हाउस में शादी समारोह के दौरान बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम
कोतवाली चंदपा पुलिस मामले की जांच में जुटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। आगरा रोड स्थित शुभ मंगलम गेस्ट हाउस में एक शादी समारोह के दौरान कमरे का ताला तोड़कर नगदी और आभूषण बदमाश चोरी कर ले गए। इसकी जानकारी जब जेवर मालिक को हुई तो उनके होश उड़ गए। चंदपा पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की जानकारी ली। गेस्ट हाउस में लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग को भी खंगाला जा रहा है। कुछ संदिग्धों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव मझोला निवासी संजय कुमार की बहन की बुधवार को आगरा रोड स्थित शुभ मंगलम गेस्ट हाउस में शादी थी। बारात जयपुर से आई हुई थी। सभी लोग शादी समारोह में व्यस्त थे। इस बीच गेस्ट हाउस के एक कमरे का ताला तोड़कर बदमाशों ने उसमें रखे रिश्तेदारों के बैगों को खंगाल दिया और करीब 25000 नकद व सोने-चांदी के आभूषण पार कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी जानकारी जब रिश्तेदारों को हुई तो वह कमरे का ताला टूटा देख घबरा गए। अंदर जाकर देखा तो उनके बैग खुले पड़े थे। बैगों में रखे 25,000 रुपये और सोने चांदी के आभूषण गायब थे। इस बात की सूचना इलाका पुलिस को दी गई। चंदपा एसएचओ बीपी गिरी मय फोर्स के गेस्ट हाउस पहुंच गए। यहां मौजूद कुछ संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। गेस्ट हाउस में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को भी पुलिस देख रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें