फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : भद्रा में होगा होलिका दहन, नहीं माना जाएगा अशुभ

विज्ञापन
पं. हृदय रंजन शर्मा। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
इस बार होलिका दहन के लिए 17 मार्च को शाम 06:39 से लेकर रात 10:15 बजे तक शुभ मुहूर्त है। इस बार भद्रा के दौरान ही होलिका दहन होगा। लेकिन यह होलिका दहन अशुभ नहीं माना जाएगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार निशीथ काल तक रहने वाली भद्रा के मुंह को छोड़कर और निशीथ काल से पहले होलिका दहन किया जा सकता है।
विज्ञापन

श्री गुरू ज्योतिष शोध संस्थान के अध्यक्ष पं. हृदय रंजन शर्मा ने बताया कि 17 मार्च को दिन में चतुर्दशी तिथि समाप्त हो रही है और पूर्णिमा लग जाएगी। इसी दिन होलिका दहन होना है। भद्रा में होलिका दहन करना वर्जित माना गया है। लेकिन शास्त्रों में यह भी कहा गया है कि यदि भद्रा निशीथ काल के बाद तक रहे तो ऐसी स्थिति में भद्रा का मुंह छोड़कर निशीथ काल से पहले होलिका दहन कर सकते हैं। इस बार भद्रा का मुंह दिन में ही निकल आएगा। इससे प्रदोष काल में ही होलिका दहन किया जाना शास्त्रोक्त रहेगा। जिसके अनुसार 17 मार्च को शाम 06:39 से लेकर 10:15 तक होलिका दहन किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें