फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

847 स्थलों पर होगा होलिका दहन, 8 सेक्टरों में बंटा शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
होलिका दहन, शब-ए-बरात और होली के मद्देनजर जिला प्रशासन ने शहर को आठ सेक्टरों में बांट दिया है। इसके अलावा, 847 स्थलों को होलिका दहन के लिए चिन्हित किया है। शहर में अतिसंवेदनशील क्षेत्र सब्जी मंडी, कनवरी गंज फर्श, देहली गेट, ऊपर कोट आदि क्षेत्रों में विशेष चौकसी के निर्देश जारी हुए हैं। इन इलाकों को अतिसंवेदनशील श्रेणी के सेक्टर में रखा गया है। यहां आरएएफ, पीएसी व पुलिस फोर्स के जवान तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

28 मार्च को होलिका दहन होगा। सुबह से महिलाएं होलिका माता की पूजा करेंगी। इसके बाद शाम को विधि-विधान से पूजा अर्चना के साथ होलिका दहन किया जाता है। इस बार 28 मार्च को ही शब-ए-बरात भी है। ऐसे में जिला प्रशासन कड़े एहतियात बरत रहा है। 29 मार्च को रंगों का त्योहार लोग धूमधाम से मनाएंगे। इस दौरान भी पुलिस-प्रशासन के सामने सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की चुनौती है। इसको लेकर व्यापक प्रबंध किए गए हैं। शहर में सुरक्षा के दृष्टिगत पीएसी व आरएएफ तैनात की गई है।
शहर के तुर्कमान गेट, सब्जी मंडी, मदार गेट, देहलीगेट, जयगंज, रसलगंज, जमालपुर, क्वार्सी क्षेत्र को सेक्टर में विभाजित किया गया है। प्रत्येक सेक्टर में एक मजिस्ट्रेट व सीओ की ड्यूटी रहेगी। सुबह आठ से रात्रि आठ व रात्रि आठ से सुबह आठ बजे तक दो शिफ्ट में मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी के मुताबिक, शहर को आठ सेक्टरों में बांटा गया है। प्रत्येक सेक्टर में पुलिस प्रशासन के अधिकारी तैनात रहेंगे। अतिरिक्त फोर्स का भी इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें