फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफडीए ने तेल, आटा के नमूने भरे, सीज किया

विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने मंगलवार को सरसों का तेल, गेहूं का आटा सीज कर दिया। साथ ही इनके नमूने जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जिला अभिहित अधिकारी सर्वेश कुमार मिश्रा के मुताबिक, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय प्रधान के नेतृत्व में क्वार्सी इलाके की बेगपुर गली नंबर-1, केला नगर स्थित मोबीन अहमद की परचून की दुकान से सरसों के तेल का नमूना भरा गया।
विज्ञापन

मिलावट की आशंका को देखते हुए 60 लीटर सरसों का तेल जब्त किया गया है। रामघाट रोड स्थित ग्रोफर्स मार्केट से सरसों का तेल एवं सॉस का एक-एक नमूना लिया गया। तहसील अतरौली में खाद्य सुरक्षा अधिकारी भगवत सिंह के नेतृत्व में बरला मोड़ दातावली गांव पर राजीव कुमार के प्रतिष्ठान कृष्णा आयल एवं फ्लोर मिल से सरसों के तेल एवं गेहूं के आटे का एक-एक नमूना भरा गया। यहां से 50 किलो गेहूं का आटा एवं 20 लीटर सरसों का तेल जब्त किया गया। जांच दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सैयद अब्दुल्लाह एवं अनिल कुमार सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें