फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: छुट्टियां खत्म, सफर में धक्के शुरू

विज्ञापन
ट्रेन के गेट पर बैठकर जाते यात्री।संवाद 
विज्ञापन
दीपावली की छुट्टियां खत्म होते ही अब काम पर लौटने वालों की भीड़ सड़कों से लेकर रेलवे स्टेशनों तक दिखाई देने लगी है। इसके चलते दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, पलवल और बल्लभगढ़ जाने वाले यात्रियों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। बसों और ट्रेनों में सीट नहीं मिलने से यात्रियों को खड़े होकर धक्के खाते हुए सफर करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन



रोडवेज बस अड्डों पर यात्रियों की लंबी कतारें लगी हैं। बस में सीट मिलते ही लोग सफर शुरू करने की जद्दोजहद में जुटे नजर आ रहे हैं। वहीं, रेलवे स्टेशन पर भी ट्रेनों के सामान्य और आरक्षित कोच यात्रियों से खचाखच भरे हैं।

परिवार के साथ सफर करने वाले लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। कई यात्रियों को बस और ट्रेन के इंतजार में अतिरिक्त समय बिताना पड़ रहा है। त्योहार के बाद यात्रियों का दबाव अगले कुछ दिनों तक बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन

रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि यात्रियों की संख्या के अनुरूप बसों का संचालन किया जा रहा है। वहीं, उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए त्योहार स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं और ट्रेनों में अतिरिक्त कोच भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें